देश भर में 73,254 महिला वीएलई फैला रही हैं डिजिटल क्रांति
सीएससी में 73,000 से अधिक महिलाएं ग्राम स्तरीय उद्यमी के रुप में काम कर रही हैं। इन्होंने न केवल एक डिजिटल क्रांति पैदा की है, बल्कि महिला सशक्तीकरण भी किया है। 31 मई, 2019 तक, देश भर में कुल 73,254 पंजीकृत महिला वीएलई हैं, उनमें से 36,674 सीएससी कार्यात्मक (शहरी + ग्रामीण) हैं।

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की महिला सशक्तिकरण पहल से वर्तमान सरकार द्वारा समर्थित डिजिटल इंडिया आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी का मार्ग प्रशस्त हुआ है। 31 मई, 2019 तक, महिला वीएलई द्वारा पंजीकृत कुल सीएससी हैं, जिनमें से 36,674 सीएससी कार्यात्मक हैं। मई, 2014 तक, केवल 13,204 सीएससी महिला वीएलई द्वारा पंजीकृत थे। जिससे पिछले 59 महीनों के दौरान पंजीकृत महिला वीएलई की संख्या में 60,050 महिला वीएलई की वृद्धि हुई है।




 


  22-28 जुलाई के दौरान सभी सीएससी पीएमजीदिशा , शिक्षा और कौशल पाठ्यक्रम के तहत नागरिकों का करें नामांकन







Share This!